होम Technology PM Modi ने Giorgia Meloni को दी बधाई, 1413 दिन लगातार सत्ता में रहकर बनाया इटली में नया रिकॉर्ड, फिर चर्चा में आया ‘मेलोडी’
Technology

PM Modi ने Giorgia Meloni को दी बधाई, 1413 दिन लगातार सत्ता में रहकर बनाया इटली में नया रिकॉर्ड, फिर चर्चा में आया ‘मेलोडी’

WhatsApp Facebook
PM Modi ने Giorgia Meloni को दी बधाई, 1413 दिन लगातार सत्ता में रहकर बनाया इटली में नया रिकॉर्ड, फिर चर्चा में आया ‘मेलोडी’

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37846-malodi-modi-01 PM Modi ने Giorgia Meloni को दी बधाई, 1413 दिन लगातार सत्ता में रहकर बनाया इटली में नया रिकॉर्ड, फिर चर्चा में आया ‘मेलोडी’

नई दिल्ली/रोम। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने लगातार 1413 दिन सत्ता में रहकर देश में नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी को बधाई दी और उन्हें अपनी मित्र बताते हुए कहा कि यह रिकॉर्ड इटली के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए आगे भी मिलकर काम करने की उम्मीद जताई और मेलोनी को आने वाले वर्षों के लिए सफलता की शुभकामनाएं दीं।

1413 दिन लगातार सत्ता में रहकर मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड

जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने शुक्रवार को लगातार 1413 दिन पूरे कर लिए। 1946 में इटली गणराज्य बनने के बाद यह किसी एक कैबिनेट का सबसे लंबा लगातार कार्यकाल है।

मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। बर्लुस्कोनी की दूसरी कैबिनेट 2001 से 2005 के बीच 1412 दिन तक सत्ता में रही थी।

मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था। वह दक्षिणपंथी और कंजरवेटिव पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली (FdI) की प्रमुख भी हैं।

जब मेलोनी ने मोदी को दी थी बधाई

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच दोस्ती और राजनीतिक संबंधों की चर्चा पहले भी होती रही है। जून 2026 में जब नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था, तब मेलोनी ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी। मेलोनी ने उस समय नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा था कि वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

37847-m-01 PM Modi ने Giorgia Meloni को दी बधाई, 1413 दिन लगातार सत्ता में रहकर बनाया इटली में नया रिकॉर्ड, फिर चर्चा में आया ‘मेलोडी’

 

मेलोनी की पार्टी मनाएगी रिकॉर्ड कार्यकाल का जश्न

मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली ने सरकार के रिकॉर्ड कार्यकाल के मौके पर शुक्रवार शाम दक्षिणी इटली के बारी शहर में बड़ी रैली आयोजित की है। इस कार्यक्रम में जॉर्जिया मेलोनी भी भाषण देंगी।

रैली में हजारों समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। समर्थकों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए करीब 80 बसों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर करीब 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता बताई गई है।

मेलोनी के समर्थक इसे सरकार की स्थिरता और उपलब्धि के तौर पर देख रहे हैं। वहीं, विपक्षी आलोचकों का कहना है कि सरकार ने लंबे समय तक सत्ता में बने रहने को ही अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया है। 2027 के चुनाव से पहले इस रैली को मेलोनी की राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

इटली में सरकारों का औसत कार्यकाल करीब 13 महीने

इटली की राजनीति में सरकारों के बार-बार बदलने और राजनीतिक अस्थिरता का लंबा इतिहास रहा है। 1946 में गणराज्य बनने के बाद से देश में दर्जनों सरकारें बन चुकी हैं और सरकारों का औसत कार्यकाल करीब 13 महीने रहा है।

ऐसे राजनीतिक माहौल में मेलोनी की तीन दक्षिणपंथी और कंजरवेटिव पार्टियों वाली गठबंधन सरकार का करीब चार साल तक टिकना अपने आप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मोदी-मेलोनी की ‘Melodi’ चर्चा भी रही सुर्खियों में

नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती सिर्फ कूटनीतिक मंच तक सीमित नहीं रही। दोनों नेताओं की साथ की तस्वीरों और वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर #Melodi काफी लोकप्रिय हुआ था।

मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान मेलोनी को एक खास भारतीय टॉफी भी चर्चा में रही। पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया था।

मेलोडी भारत में लंबे समय से बिकने वाली लोकप्रिय चॉकलेट टॉफी है, जिसे पारले कंपनी बनाती है। बाद में मेलोनी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा करते हुए मोदी को गिफ्ट के लिए धन्यवाद भी दिया था।

इस तरह मेलोनी के रिकॉर्ड 1413 दिन के कार्यकाल के बीच एक बार फिर मोदी-मेलोनी की दोस्ती और ‘Melodi’ कनेक्शन चर्चा में आ गया है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)