होम › Technology › Philippines: फिलीपींस के स्कूल कैंपस में छात्र ने की फायरिंग, साथी की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली, बॉडी कैमरा पहनकर कर रहा था लाइव स्ट्रीमिंग
Technology

Philippines: फिलीपींस के स्कूल कैंपस में छात्र ने की फायरिंग, साथी की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली, बॉडी कैमरा पहनकर कर रहा था लाइव स्ट्रीमिंग

WhatsApp Facebook
Philippines: फिलीपींस के स्कूल कैंपस में छात्र ने की फायरिंग, साथी की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली, बॉडी कैमरा पहनकर कर रहा था लाइव स्ट्रीमिंग

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36079-phili Philippines: फिलीपींस के स्कूल कैंपस में छात्र ने की फायरिंग, साथी की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली, बॉडी कैमरा पहनकर कर रहा था लाइव स्ट्रीमिंग

Philippines: नई दिल्ली/मनीला। दक्षिणी फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक हाई स्कूल छात्र ने स्कूल कैंपस में गोलीबारी कर दी। छात्र दो बंदूकें लेकर परिसर में पहुंचा और सबसे पहले एक टीचर पर फायर किया। इसके बाद उसने अपने साथी छात्र को गोली मार दी। गोली लगने से छात्र की मौके पर मौत हो गई। हमलावर ने इसके बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

बॉडी कैमरा पहनकर की लाइव स्ट्रीमिंग

जाम्बोआंगा के मेयर खाइमर अदान ओलासो के मुताबिक, हमलावर ने बॉडी कैमरा पहन रखा था। आशंका है कि वह पूरी घटना की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था। घटना एटेनिओ डी जाम्बोआंगा यूनिवर्सिटी के हाई स्कूल कैंपस में हुई। गोलीबारी में दो अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

सैकड़ों छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला

गोली चलने की आवाज सुनते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों ने सैकड़ों छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने कुछ घंटों बाद स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दी। छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों से स्कूल की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

टीचर को गोली लगी या नहीं, साफ नहीं

मेयर ने बताया कि हमलावर ने सबसे पहले एक शिक्षक पर गोली चलाई थी। हालांकि, शिक्षक को गोली लगी या नहीं, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी ने एक साथी छात्र को निशाना बनाया। पुलिस अब हमले के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पुलिस ने अफवाहों से बचने को कहा

फिलीपींस के नेशनल पुलिस चीफ जनरल जोस मेलेंसियो नार्टाटेज जूनियर ने कहा कि अधिकारी घटना की परिस्थितियों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि वाली खबरें, तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। उन्होंने कहा कि स्कूल समुदाय की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

जून में भी हुई थी स्कूल फायरिंग

फिलीपींस में स्कूल फायरिंग की यह हालिया घटना है। इससे पहले जून में मध्य फिलीपींस के टैक्लोबन शहर के एक हाई स्कूल में दो छात्रों पर गोलीबारी करने का आरोप लगा था। उस घटना में तीन छात्रों की मौत हुई थी और करीब 20 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने 14 और 15 साल के दो छात्रों को गिरफ्तार किया था।

फिलीपींस में बंदूक अपराध आम

फिलीपींस में बिना लाइसेंस वाली बंदूकों की उपलब्धता के कारण हथियारों से जुड़े अपराध होते रहते हैं। हालांकि, स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं अपेक्षाकृत कम हैं। ताजा घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

थाईलैंड में भी हुई थी गोलीबारी

फिलीपींस की घटना से कुछ समय पहले थाईलैंड में भी स्कूल से जुड़ी गोलीबारी का मामला सामने आया था। बैंकॉक के पास नोंथाबुरी प्रांत में एक नाबालिग पर कई लोगों की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद थाई सरकार ने देश में बंदूक नियंत्रण को लेकर सख्ती बढ़ाने की बात कही थी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)