होम › Technology › Peshawar School Roof Collapse : पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से अधिक लोग घायल, रेस्क्यू जारी
Technology

Peshawar School Roof Collapse : पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से अधिक लोग घायल, रेस्क्यू जारी

WhatsApp Facebook
Peshawar School Roof Collapse : पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से अधिक लोग घायल, रेस्क्यू जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42261-peshawar-school-roof-collapse Peshawar School Roof Collapse : पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से अधिक लोग घायल, रेस्क्यू जारी

पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर में एक निजी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अफरीदी आबाद इलाके में हुई इस घटना में 28 बच्चों और एक महिला शिक्षिका की मौत की खबर है। हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। बचाव दल मलबे में फंसे बच्चों और स्कूल कर्मचारियों को बाहर निकालने में जुटे हैं।

मलबे से निकाले जा रहे बच्चे, अस्पताल में घायलों का इलाज

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद अस्पताल में बच्चों के शव पहुंचाए गए। शुरुआत में अस्पताल प्रशासन ने चार लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 29 होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेस्क्यू 1122 की टीमें घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रही हैं। छत गिरने के बाद कई बच्चे मलबे में दब गए थे। राहत दल मलबे को हटाकर लोगों की तलाश कर रहे हैं, ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

स्कूल का मालिक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पेशावर के पुलिस प्रमुख (CCPO) डॉ. मियां सईद ने बताया कि स्कूल की छत गिरने की घटना में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और छत गिरने की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जान गंवाने वाले बच्चों और अन्य मृतकों के लिए संवेदना जताई तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के लिए हर संभव चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर ने मांगी रिपोर्ट

खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट मांगी और घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने मृत बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)