होम Business OpenAI ने लॉन्च किया GPT-6 Astra, 6 घंटे का काम 10 मिनट में करने का दावा
Business

OpenAI ने लॉन्च किया GPT-6 Astra, 6 घंटे का काम 10 मिनट में करने का दावा

WhatsApp Facebook
OpenAI ने लॉन्च किया GPT-6 Astra, 6 घंटे का काम 10 मिनट में करने का दावा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37936-open-ai OpenAI ने लॉन्च किया GPT-6 Astra, 6 घंटे का काम 10 मिनट में करने का दावा

नई दिल्ली। OpenAI ने अपने नए AI मॉडल GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसे अब तक का सबसे इंटेलिजेंट और एडवांस्ड मॉडल बताया है। OpenAI के मुताबिक, Astra को लंबे समय की ट्रेनिंग, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग और AI अलाइनमेंट पर की गई रिसर्च के बाद तैयार किया गया है।

कंप्यूटर से लेकर साइंस तक कई काम करेगा

कंपनी का दावा है कि GPT-6 Astra कंप्यूटर चलाने, वेब ब्राउजिंग, कोडिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डेटा एनालिसिस, साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे जटिल काम कर सकता है। यह वेबसाइट और गेम बनाने के साथ कई प्रोफेशनल टास्क भी ऑटोमैटिक तरीके से पूरा करने में सक्षम है।

बेंचमार्क टेस्ट में शानदार प्रदर्शन

OpenAI के अनुसार Astra ने ARC-AGI-3 में 99.9% और ExploitBench में 100% स्कोर हासिल किया है। वहीं FrontierMath Tier 4 में इसका स्कोर 98% बताया गया है। कंपनी का कहना है कि नया मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में कंप्यूटर आधारित काम तेजी से पूरा करता है।

6 घंटे का काम 10 मिनट में

OpenAI ने बताया कि Astra के AI एजेंट ऐसे काम भी तेजी से कर सकते हैं, जिनमें इंसान को कई घंटे लगते हैं। उदाहरण के तौर पर कंपनी ने कहा कि करीब 6 घंटे में पूरा होने वाला अपार्टमेंट सर्च का काम Astra ने 10 मिनट से कम समय में पूरा किया।

सुरक्षा पर भी खास जोर

Astra में साइबर सिक्योरिटी से जुड़े फीचर्स भी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक मॉडल ने टेस्टिंग के दौरान कुछ अज्ञात सुरक्षा खामियों की पहचान की। हालांकि, एडवांस्ड साइबर फीचर्स का एक्सेस फिलहाल सीमित रखा गया है।

Plus, Pro और Enterprise यूजर्स को मिलेगा एक्सेस

GPT-6 Astra को पहले चुनिंदा संस्थानों और यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके बाद ChatGPT Plus, Pro, Business और Enterprise यूजर्स को एक्सेस देने की योजना है। API के जरिए डेवलपर्स को भी मॉडल उपलब्ध कराया जाएगा। फ्री-टीयर यूजर्स को फिलहाल इसका एक्सेस नहीं मिलेगा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)