होम › Technology › ODI World Cup 2027: तीन देशों में खेले जाएंगे मैच, 12 शहरों में होंंगा मुकाबला, आइए जानते हैं मैचों का पूरा शेड्यूल
Technology

ODI World Cup 2027: तीन देशों में खेले जाएंगे मैच, 12 शहरों में होंंगा मुकाबला, आइए जानते हैं मैचों का पूरा शेड्यूल

WhatsApp Facebook
ODI World Cup 2027: तीन देशों में खेले जाएंगे मैच, 12 शहरों में होंंगा मुकाबला, आइए जानते हैं मैचों का पूरा शेड्यूल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40901-odi-world-cup-2027 ODI World Cup 2027: तीन देशों में खेले जाएंगे मैच, 12 शहरों में होंंगा मुकाबला, आइए जानते हैं मैचों का पूरा शेड्यूल

केपटाउन। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साउथ अफ्रीका के केपटाउन स्थित ‘जाइट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका’ (Zeitz MOCAA) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वनडे वर्ल्ड कप 2027 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार यह टूर्नामेंट अफ्रीकी महाद्वीप के तीन देशों, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत 4 अक्टूबर 2027 से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को मुख्य ग्रुप स्टेज के लिए ग्रुप में जगह दी गई है, जहां उसका मुकाबला मजबूत टीमों के खिलाफ होगा।

40903-rohit-sharma ODI World Cup 2027: तीन देशों में खेले जाएंगे मैच, 12 शहरों में होंंगा मुकाबला, आइए जानते हैं मैचों का पूरा शेड्यूल

तीन देशों के 12 शहरों में होंगे मैच

वर्ल्ड कप 2027 के लिए तीन देशों के 12 स्टेडियम तय किए गए हैं। इनमें साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग (वांडरर्स), केपटाउन (न्यूलैंड्स), डरबन (किंग्समीड), सेंचुरियन (सुपरस्पोर्ट पार्क), गकेबरहा (सेंट जॉर्ज पार्क), ब्लोमफोनटेन (मंगांग ओवल), पार्ल (बोलैंड पार्क) और ईस्ट लंदन (बफेलो पार्क) शामिल हैं।

वहीं जिम्बाब्वे के हरारे (हरारे स्पोर्ट्स क्लब), बुलावायो (क्वींस स्पोर्ट्स क्लब) और विक्टोरिया फॉल्स और नामीबिया के विंडहोक क्रिकेट ग्राउंड मैच खेले जाएंगे।

फ्री बैलेट प्रक्रिया और टिकट विंडो की शुरुआत

शेड्यूल जारी करने के साथ ही ICC ने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए टिकटों की फ्री बैलेट प्रक्रिया (Free Ballot Process) की शुरुआत भी कर दी है। 1 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया के जरिए फैंस बिना किसी शुरुआती फीस के पसंदीदा मुकाबलों के लिए टिकटों का आवेदन कर सकते हैं।

नया टूर्नामेंट फॉर्मेट में मैच, सुपर सीरीज से सुपर-7 तक

इस बार 14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे, जिन्हें 4 चरणों में बांटा गया है।

1. सुपर सीरीज (Super Series):- सबसे कम रैंकिंग वाली 3 टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी, जिनमें से टॉप टीम मुख्य चरण में पहुंचेगी।

2. ग्रुप स्टेज (12 टीमें):- बाकी बची 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा।

3. सुपर-7 स्टेज:- दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें और दोनों ग्रुप मिलाकर अगली सर्वश्रेष्ठ टीम (कुल 7 टीमें) सुपर-7 चरण में पहुंचेंगी।

4. नॉकआउट (सेमीफाइनल और फाइनल):- सुपर-7 की शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)