होम Auto Nitin Navin Kiran Dev Meeting: कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच किरण देव से मिलने पंहुचे नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ में अटकलें तेज
Auto

Nitin Navin Kiran Dev Meeting: कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच किरण देव से मिलने पंहुचे नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ में अटकलें तेज

WhatsApp Facebook
Nitin Navin Kiran Dev Meeting: कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच किरण देव से मिलने पंहुचे नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ में अटकलें तेज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37783-untitled Nitin Navin Kiran Dev Meeting: कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच किरण देव से मिलने पंहुचे नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ में अटकलें तेज

Nitin Navin Kiran Dev Meeting: नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच गुरुवार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मुलकात की। जिसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि इस मुलाकात को प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सौजन्य भेंट बताया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व में बदलाव से संबंधित कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

बता दें कि, किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हुए थे। हादसे के बाद उनके स्वास्थ्य और राजनीतिक जिम्मेदारियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलें भी तेज हो गईं।

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार हमलावार हो रही है। ऐसे में बीजेपी के संगठन का काम प्रभावित हो रहा है। भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी।

इस दौरान राज्यभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर और पर्यावरण संरक्षण जैसे 25 सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में बिना प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम प्रभावित न हो इसलिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जानें की बात पार्टी के अंदर उठ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बार बार दिल्ली यात्रा और आज की मुलाकात से ये अटकलें और ​तेज हो गई हैं।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)