होम › Chhattisgarh › NH-343 पर चलती कार में स्टंट करना पड़ा भारी, विडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही
Chhattisgarh

NH-343 पर चलती कार में स्टंट करना पड़ा भारी, विडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही

WhatsApp Facebook
NH-343 पर चलती कार में स्टंट करना पड़ा भारी, विडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बलरामपुर। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करना अब युवकों को भारी पड़ गया। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया में आए दिन देखने के लिए मिलते हैं जिसमें जान को एक किनारे रखकर लोग वीडियो बनाते हैं ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस इस पर कार्रवाई करी है। बलरामपुर जिले में NH-343 पर चलती XUV 700 से युवकों के खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

 

दरवाजे खोलकर चलती कार से लटके युवक वायरल वीडियो में तेज रफ्तार XUV 700 में सवार युवक वाहन के दरवाजे और खिड़कियां खोलकर बाहर लटके नजर आ रहे हैं। वहीं, एक युवक कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक सड़क पर चलते वाहन के बीच इस तरह खतरनाक तरीके से स्टंट करते दिखे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 19 सितंबर का है। स्टंट के दौरान सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता था।

 

स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की और चालक सुनील गुप्ता समेत पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 281 और मोटर यान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। अब पुलिस वाहन और उसमें सवार युवकों से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

The post NH-343 पर चलती कार में स्टंट करना पड़ा भारी, विडियो वायरल होने के बाद हुई कार्यवाही appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)