होम Technology MPPSC का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी
Technology

MPPSC का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी

WhatsApp Facebook
MPPSC का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33958-mppsc-1 MPPSC का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी

MPPSC: भोपाल: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने घोषणा की है कि वर्ष 2019 से 2024 तक आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (MPPSC Mains) में शामिल अभ्यर्थियों को अब अपनी लिखित उत्तर पुस्तिकाएं देखने का अवसर मिलेगा। इससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का बेहतर मूल्यांकन कर सकेंगे।

नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

आयोग के अनुसार, सबसे पहले वर्ष 2019 की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं नवंबर 2026 से दिखाई जाएंगी। इसके बाद 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 की कॉपियां चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन करना होगा

उत्तर पुस्तिका देखने के लिए अभ्यर्थियों को MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद तय तारीख और समय पर आयोग के मुख्यालय में कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकेंगे। उम्मीदवार एक से छह प्रश्नपत्रों तक की कॉपियां देखने का विकल्प चुन सकेंगे।

87 फीसदी अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

आयोग ने बताया कि फिलहाल ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण केवल 87 प्रतिशत अभ्यर्थियों को यह सुविधा मिलेगी। बाकी 13 प्रतिशत होल्ड उम्मीदवारों को अदालत के फैसले के बाद उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी।

जल्द जारी होंगे दिशा-निर्देश

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, समय-सारणी और उत्तर पुस्तिका निरीक्षण से जुड़े सभी नियम और दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इससे परीक्षा प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बनने की उम्मीद है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)