होम Technology MP: सीधी-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा: बस और बल्कर की आमने-सामने टक्कर, 12 मौतों की खबर; 20 घायल
Technology

MP: सीधी-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा: बस और बल्कर की आमने-सामने टक्कर, 12 मौतों की खबर; 20 घायल

WhatsApp Facebook
MP: सीधी-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा: बस और बल्कर की आमने-सामने टक्कर, 12 मौतों की खबर; 20 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37645-whatsapp-image-2026-09-02-at-74430-pm MP: सीधी-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा: बस और बल्कर की आमने-सामने टक्कर, 12 मौतों की खबर; 20 घायल

MP: नई दिल्ली: सीधी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदबार स्टैंड के पास सीधी की ओर जा रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की तरफ से आ रहे बल्कर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

करीब 20 यात्री घायल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने गुढ़ थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत दल के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। हाईवे पर दुर्घटना के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मृतकों की संख्या की पुष्टि बाकी

शुरुआती जानकारी में करीब 12 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, लेकिन मृतकों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)