होम Technology MP : उज्जैन में JK लाइफकेयर की अत्याधुनिक API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव बोले- फार्मा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम
Technology

MP : उज्जैन में JK लाइफकेयर की अत्याधुनिक API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव बोले- फार्मा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

WhatsApp Facebook
MP : उज्जैन में JK लाइफकेयर की अत्याधुनिक API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव बोले- फार्मा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39554-mohan-2 MP : उज्जैन में JK लाइफकेयर की अत्याधुनिक API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का शुभारंभ, CM मोहन यादव बोले- फार्मा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी (DMIC) में जे.के. लाइफकेयर सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड की अत्याधुनिक API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत के लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने नई इकाई की पट्टिका का अनावरण कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश में औद्योगिक विकास और भारत की फार्मास्यूटिकल आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

फार्मा सेक्टर में आत्मनिर्भरता को मिलेगी मजबूती- CM यादव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में स्थापित यह API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट देश की फार्मास्यूटिकल जरूरतों को पूरा करने में अहम योगदान देगी। उन्होंने कहा कि इससे आयात पर निर्भरता कम होगी और भारत वैश्विक फार्मा सप्लाई चेन में अपनी भूमिका को और मजबूत कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार काम कर रही है।

AI के दौर में उज्जैन हमेशा से Natural Intelligence का केंद्र रहा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में आगे बढ़ रही है, लेकिन उज्जैन प्राचीन समय से ही नेचुरल इंटेलिजेंस (NI) का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि उज्जैन ज्ञान, विज्ञान, काल गणना और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और प्राचीन ज्ञान के संगम से उज्जैन विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

200 करोड़ रुपये तक निवेश का प्रस्ताव

जे.के. लाइफकेयर सेंटर्स की इस परियोजना में अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। भविष्य में इस इकाई में लगभग 200 करोड़ रुपये तक निवेश प्रस्तावित है। यह यूनिट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप API, एडवांस्ड इंटरमीडिएट्स, पेप्टाइड्स और बायोसिमिलर्स के निर्माण के साथ CMO/CDMO सेवाओं के क्षेत्र में काम करेगी।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने नई फार्मास्यूटिकल इकाई की स्थापना पर जे.के. लाइफकेयर समूह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह इकाई स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगी और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में योगदान देगी।

छोटे क्लिनिक से शुरू हुई स्वास्थ्य सेवा यात्रा

कार्यक्रम में जे.के. लाइफकेयर के निदेशक डॉ. कात्यायन मिश्रा और डॉ. जया मिश्रा ने संस्थान की यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत छोटे स्तर से हुई थी, जो अब आधुनिक चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार कर रही है।

समारोह में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, चिंतामण मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)