होम › Technology › MP : इंदौर के एमवाय अस्पताल को मिली PET CT स्कैन की सौगात, CM मोहन ने किया लोकार्पण
Technology

MP : इंदौर के एमवाय अस्पताल को मिली PET CT स्कैन की सौगात, CM मोहन ने किया लोकार्पण

WhatsApp Facebook
MP : इंदौर के एमवाय अस्पताल को मिली PET CT स्कैन की सौगात, CM मोहन ने किया लोकार्पण

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42498-mp-45 MP : इंदौर के एमवाय अस्पताल को मिली PET CT स्कैन की सौगात, CM मोहन ने किया लोकार्पण

इंदौर। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं एमवाय चिकित्सालय, इंदौर को आज एक बड़ी सौगात मिली है। कैंसर मरीजों के लिए अत्याधुनिक PET CT स्कैन सुविधा का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

कैंसर इलाज में मील का पत्थर साबित होगी मशीन

चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार यह मशीन कैंसर के इलाज में मील का पत्थर साबित होगी। PET CT स्कैन के माध्यम से शरीर में कैंसर कितना और किन-किन अंगों में फैला है, इसका सटीक पता लगाया जा सकेगा। प्राइमरी स्टेज पर कैंसर डिटेक्ट होने से उपचार आसान हो जाता है।

यह सुविधा मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से पीपीपी मॉडल पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के साथ एमओयू के तहत स्थापित की गई है। इससे मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और इंदौर में ही विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री बोले – “बीमारी पकड़ में आ गई तो इलाज की संभावना कई गुना बढ़ जाती है”

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकारी अस्पताल में गति से बीमारी पकड़ में आना सबसे बड़ी सफलता है।

उन्होंने कहा – “इस आयोजन के सूत्रधार विनोद भंडारी जी हैं, जो यहां के छात्र भी रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान के तहत इस कार्यक्रम में डेढ़ गुना लागत कम हो रही है। उससे बड़ी बात सरकारी हॉस्पिटल में गति से बीमारी पकड़ में आना है। चिकित्सालय में सबसे बड़ी सफलता की शुरुआत वहीं से होती है जहां बीमारी पर हाथ रखा जाए। बीमारी सही से पकड़ में आ गई तो मरीज के ठीक होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि MY अस्पताल पूरे प्रदेश को लीड करता है और अपनी गौरवशाली यात्रा में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह सुविधा एक नहीं बल्कि पांच स्थानों के लिए शुरू हुई है। नए-नए भवन बनने और पुराने भवनों के बेहतर उपयोग से अस्पताल में जीवंतता आई है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)