होम Technology MP News : मोहन सरकार की नई पहल, स्कूल-कॉलेजों में शुरू होगी भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना
Technology

MP News : मोहन सरकार की नई पहल, स्कूल-कॉलेजों में शुरू होगी भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना

WhatsApp Facebook
MP News : मोहन सरकार की नई पहल, स्कूल-कॉलेजों में शुरू होगी भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

33727-cm-mohan-2 MP News : मोहन सरकार की नई पहल, स्कूल-कॉलेजों में शुरू होगी भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल शुरू करने जा रही है। प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना लागू की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ना है।

श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और विद्याओं के आधार पर होगा मूल्यांकन

इस छात्रवृत्ति योजना में विद्यार्थियों की प्रतिभा का आकलन भगवान श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 64 विद्याओं से जुड़े कौशल के आधार पर किया जाएगा। इन क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया जाएगा।

102 मेधावी विद्यार्थियों का होगा चयन

योजना की पूरी रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी श्रीकृष्ण पाथेय न्यास को सौंपी गई है। न्यास पात्रता, चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन के मानदंड तय करेगा। योजना के तहत प्रदेश के कुल 102 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

इनमें 51 विद्यार्थी स्कूल स्तर से और 51 विद्यार्थी कॉलेज व विश्वविद्यालय स्तर से चुने जाएंगे। चयनित हर छात्र को 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर रहेगा फोकस

सरकार का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है। इसके जरिए छात्रों को भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

29 जुलाई को मनाया जाएगा महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और आईआईटी में महर्षि सांदीपनि ‘गुरु पर्व’ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर महर्षि सांदीपनि के जीवन से जुड़ी ई-एल्बम, बुकलेट और अन्य सामग्री शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरकार पूर्व छात्रों और आम नागरिकों को भी अपने शैक्षणिक व आध्यात्मिक गुरुओं के नाम पर पुरस्कार, पदक और छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)