होम › Technology › MP News : फतेहगढ़ डकैती का खुलासा, 6 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.47 करोड़ का सोना बरामद
Technology

MP News : फतेहगढ़ डकैती का खुलासा, 6 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.47 करोड़ का सोना बरामद

WhatsApp Facebook
MP News : फतेहगढ़ डकैती का खुलासा, 6 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.47 करोड़ का सोना बरामद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35180-fd938d7d-4e4a-4db2-a95f-87a885feea7a MP News : फतेहगढ़ डकैती का खुलासा, 6 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.47 करोड़ का सोना बरामद

MP News : गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने महज छह दिनों में खुलासा कर दिया है। चक चुरेला गांव में हुई वारदात के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 985.150 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 47 लाख 77 हजार 250 रुपये बताई गई है।

सोने-चांदी और नकदी से भरी तिजोरी ले गए थे बदमाश

जानकारी के मुताबिक, 2 और 3 अगस्त 2026 की दरमियानी रात चक चुरेला गांव में बाबूलाल मीना के घर चोरी हुई थी। परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश घर में रखी तिजोरी चोरी कर ले गए। बताया गया कि तिजोरी में करीब ढाई किलो सोना, 3 किलो चांदी, 11 लाख 50 हजार रुपये नकद और एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल रखी थी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV नहीं था, फिर भी पुलिस ने ऐसे सुलझाया केस

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुना एसपी हितिका वासल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ चोरी का माल बरामद करने के निर्देश दिए। घर और आसपास CCTV कैमरे नहीं होने के बावजूद पुलिस ने फिंगरप्रिंट टीम, डॉग स्क्वाड, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। लगातार जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस संदिग्धों तक पहुंची।

दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने 8 अगस्त को राजू पारदी और गजानंद पारदी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर करीब 985.150 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बाकी चोरी के सामान की बरामदगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)