होम Technology MP News : पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, गले में था फंदा, पिता से पूछताछ के बाद छोड़ा
Technology

MP News : पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, गले में था फंदा, पिता से पूछताछ के बाद छोड़ा

WhatsApp Facebook
MP News : पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, गले में था फंदा, पिता से पूछताछ के बाद छोड़ा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38930-untitled MP News : पलंग पर मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, गले में था फंदा, पिता से पूछताछ के बाद छोड़ा

MP News : इंदौर। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा इलाके में 16 वर्षीय स्कूली छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव घर के अंदर पलंग पर मिला। उसके गले में फंदा लगा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान उदय (16) के रूप में हुई है। पुलिस को घटना की सूचना छात्र की बड़ी बहन ने दी। मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले। फुटेज में छात्र के पिता घर के अंदर जाने और कुछ देर बाद बाहर निकलते दिखाई दिए।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने छात्र के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और फिलहाल मामले में उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस शुरुआती तौर पर घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि छात्र किसी छात्रा से बातचीत करता था और इसके लिए अपनी मां के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था।

मामले की वास्तविक वजह पता लगाने के लिए पुलिस अब छात्र की मां के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र किसी मानसिक तनाव में था या घटना के पीछे कोई अन्य कारण था।

फिलहाल एमआईजी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)