होम Technology MP News : नौकरी दिलाने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग का MPW 10 हजार का रिश्वत लेते गिरफ्तार
Technology

MP News : नौकरी दिलाने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग का MPW 10 हजार का रिश्वत लेते गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP News : नौकरी दिलाने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग का MPW 10 हजार का रिश्वत लेते गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34276-untitled MP News : नौकरी दिलाने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग का MPW 10 हजार का रिश्वत लेते गिरफ्तार

MP News : टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में लोकायुक्त पुलिस सागर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक मल्टी पर्पज वर्कर (MPW) को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से मोटी रकम मांगने का आरोप है।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता अरविंद राजपूत से आरोपी देशराज घोष ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने के एवज में 80 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने 10 हजार रुपये की पहली किस्त स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

मामले में नया मोड़ तब आया जब एक अन्य शिकायतकर्ता नरेंद्र ने आरोप लगाया कि आरोपी उससे पहले ही 5 लाख रुपये ले चुका है। इस कथित लेनदेन से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल लोकायुक्त इस दावे की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि नौकरी के नाम पर रिश्वत मांगने के इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। यदि जांच में अतिरिक्त साक्ष्य मिलते हैं तो आगे और कार्रवाई की जाएगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)