होम › Technology › MP News : नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद ग्रामीणों ने अतिथि शिक्षक की पेड़ से बांधकर की पिटाई, VIDEO वायरल
Technology

MP News : नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद ग्रामीणों ने अतिथि शिक्षक की पेड़ से बांधकर की पिटाई, VIDEO वायरल

WhatsApp Facebook
MP News : नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद  ग्रामीणों  ने अतिथि शिक्षक की पेड़ से बांधकर की पिटाई, VIDEO वायरल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41360-befunky-design-4-3-2 MP News : नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद  ग्रामीणों  ने अतिथि शिक्षक की पेड़ से बांधकर की पिटाई, VIDEO वायरल

MP News : रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र के एक गांव में अतिथि शिक्षक की ग्रामीणों द्वारा पेड़ से रस्सी से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 3 अक्टूबर की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया।

जानकारी के अनुसार, पिपल्या तुखार गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव पर ग्रामीणों ने एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक छात्रा को बहाने से बुलाकर एक झोपड़ी में ले गया था, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण शिक्षक को पेड़ से रस्सी से बांधकर थप्पड़ मारते और रस्सी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। शिक्षक रोते हुए और छोड़ने की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहा है।

मामले में नाबालिग छात्रा के परिजनों की शिकायत पर अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, शिक्षक ने पुलिस को दिए बयान में अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिक्षक की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अतिथि शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)