होम › Technology › MP News: दुकान नामांतरण के लिए 5 हजार की रिश्वत मांगी, 2 हजार लेते पटवारी को EOW ने पकड़ा
Technology

MP News: दुकान नामांतरण के लिए 5 हजार की रिश्वत मांगी, 2 हजार लेते पटवारी को EOW ने पकड़ा

WhatsApp Facebook
MP News: दुकान नामांतरण के लिए 5 हजार की रिश्वत मांगी, 2 हजार लेते पटवारी को EOW ने पकड़ा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40884-rishwat MP News: दुकान नामांतरण के लिए 5 हजार की रिश्वत मांगी, 2 हजार लेते पटवारी को EOW ने पकड़ा

MP News: जबलपुर। दुकान के नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगना पटवारी को भारी पड़ गया। EOW की टीम ने अधारताल क्षेत्र में पदस्थ पटवारी मनोज बघेल को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पटवारी ने दुकान के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले शिकायतकर्ता शरद श्रीवास्तव से 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद EOW ने मामले की पुष्टि कर कार्रवाई की योजना बनाई।

रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 2 हजार रुपये देने के लिए पटवारी ने शिकायतकर्ता को मंदिर परिसर में बुलाया। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, EOW की टीम ने मौके पर दबिश देकर पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।

EOW डीएसपी मनजीत सिंह के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)