होम Technology MP News : तलैया में तैरने की रेस बनी मौत का कारण, डूबने से दो की मौत
Technology

MP News : तलैया में तैरने की रेस बनी मौत का कारण, डूबने से दो की मौत

WhatsApp Facebook
MP News : तलैया में तैरने की रेस बनी मौत का कारण, डूबने से दो की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39415-untitled MP News : तलैया में तैरने की रेस बनी मौत का कारण, डूबने से दो की मौत

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दोस्तों के साथ तलैया में नहाने गए एक युवक और किशोर की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पानी में तैरने की रेस चल रही थी। इसी दौरान वे तलैया के गहरे हिस्से में चले गए और डूब गए। घटना के बाद रनुगुवा गांव में मातम पसरा है।

मामला मातगुवां थाना क्षेत्र के रनुगुवा गांव का है। मृतकों की पहचान किशन बंसल (23) और भरमजीत बंसल (12) के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव के रहने वाले थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्तों के साथ गांव की तलैया में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान तैरने को लेकर दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया। रेस के दौरान वे तलैया के गहरे पानी में पहुंच गए और अचानक डूबने लगे।

दोनों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे तैरने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से हुआ हादसा मान रही है।

सीएसपी अरुण सोनी के मुताबिक, तलैया में नहाने के दौरान एक युवक और एक किशोर की डूबने से मौत की सूचना मिली थी। दोनों के शव अस्पताल लाए गए थे। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)