होम › Technology › MP News : उफनते नाले में समाई कार, 3 की मौत, 4-5 लोग अब भी लापता
Technology

MP News : उफनते नाले में समाई कार, 3 की मौत, 4-5 लोग अब भी लापता

WhatsApp Facebook
MP News : उफनते नाले में समाई कार, 3 की मौत, 4-5 लोग अब भी लापता

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35245-10082026-rajgarhcarinwateraccident2026810135743m MP News : उफनते नाले में समाई कार, 3 की मौत, 4-5 लोग अब भी लापता

MP News : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। सारंगपुर ब्लॉक के पडाना इलाके में झिरी नाले के तेज बहाव में 11 लोगों से भरी कार बह गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 से 5 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की भी सूचना है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग देवास जिले के सतवास क्षेत्र से आए थे। रात के समय परिवार पडाना के पास नए बायपास वाले पुल से गुजर रहा था। भारी बारिश के चलते झिरी नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। पानी सड़क पर आने के कारण चालक को नाले की गहराई और बहाव का सही अंदाजा नहीं हो सका।

जैसे ही कार पानी में उतरी, वह असंतुलित हो गई और देखते ही देखते तेज बहाव में बहने लगी। कार में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन कई लोग पानी के तेज बहाव में बह गए।

हादसे के बाद सामने आई शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 4 से 5 लोगों के अभी लापता होने की बात कही जा रही है। हालांकि, राहत और बचाव अभियान जारी होने के कारण मृतकों और लापता लोगों की संख्या में बदलाव संभव है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, सारंगपुर थाना प्रभारी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन और गोताखोरों की मदद से कार और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू टीम के साथ अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)