होम Technology MP News : आधी रात घर में घुसा बाघ, सो रही महिला को बनाया शिकार, बेटे पर भी किया हमला
Technology

MP News : आधी रात घर में घुसा बाघ, सो रही महिला को बनाया शिकार, बेटे पर भी किया हमला

WhatsApp Facebook
MP News : आधी रात घर में घुसा बाघ, सो रही महिला को बनाया शिकार, बेटे पर भी किया हमला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34521-02082026-tigerattackinmpm MP News : आधी रात घर में घुसा बाघ, सो रही महिला को बनाया शिकार, बेटे पर भी किया हमला

MP News : बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कान्हा टाइगर रिजर्व से लगे एक गांव में रात के अंधेरे में बाघ घर के भीतर घुस गया और खटिया पर सो रही 50 वर्षीय महिला को उठाकर बाहर ले गया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह घटना कान्हा टाइगर रिजर्व के ग्राम पंचायत कुमादेही अंतर्गत पर्रापुर की है। जानकारी के अनुसार, शगुनी बाई धुर्वे (50 वर्ष) शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने घर में खटिया पर सो रही थीं। इसी दौरान करीब रात 1 बजे एक बाघ घर में घुसा और उन्हें मुंह में दबाकर लगभग 50 मीटर दूर तक ले गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला के बेटे चैनसिंह ने मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बाघ ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। ग्रामीणों के शोर और टॉर्च की रोशनी से बाघ अपने शिकार को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल घर लाया और फिर सिविल अस्पताल बैहर पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस घर में महिला सो रही थी, वहां मुख्य दरवाजा नहीं था। इसी कारण बाघ आसानी से घर के अंदर घुस गया और वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बाघ की लगातार आवाजाही पर चिंता जताते हुए वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)