होम Technology MP News : रिश्ते की भाभी से एकतरफा प्यार में युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बातें
Technology

MP News : रिश्ते की भाभी से एकतरफा प्यार में युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बातें

WhatsApp Facebook
MP News : रिश्ते की भाभी से एकतरफा प्यार में युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बातें

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34300-untitled MP News : रिश्ते की भाभी से एकतरफा प्यार में युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बातें

MP News : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक 22 वर्षीय फोटोग्राफर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने रिश्ते की भाभी से एकतरफा प्रेम का उल्लेख किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू स्थित गड्ढा वाला मोहल्ला की है। मृतक की पहचान मोंटी मोरे (22) के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, जब उसकी बहन कमरे में पहुंची तो मोंटी फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोंटी रिश्ते की एक 42 वर्षीय महिला (भाभी) से एकतरफा प्रेम करता था। सुसाइड नोट में उसने कथित रूप से प्रेम में असफल रहने और मानसिक रूप से टूट जाने की बात लिखी है। नोट में परिवार से माफी मांगने के साथ संबंधित महिला का भी उल्लेख किया गया है।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है और उसकी सत्यता सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक प्रेम संबंध को लेकर मानसिक तनाव में था। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही स्पष्ट होगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)