होम Technology MP News : मध्यप्रदेश में मोबिलिटी क्रांति की तैयारी, 11 सितंबर से शुरू होगा यात्री परिवहन विजन समिट 2026
Technology

MP News : मध्यप्रदेश में मोबिलिटी क्रांति की तैयारी, 11 सितंबर से शुरू होगा यात्री परिवहन विजन समिट 2026

WhatsApp Facebook
MP News : मध्यप्रदेश में मोबिलिटी क्रांति की तैयारी, 11 सितंबर से शुरू होगा यात्री परिवहन विजन समिट 2026

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38075-mp-mobility-summit-2026 MP News : मध्यप्रदेश में मोबिलिटी क्रांति की तैयारी, 11 सितंबर से शुरू होगा यात्री परिवहन विजन समिट 2026

MP Mobility Summit 2026 : इंदौर। मध्य प्रदेश में आधुनिक और भविष्य की यात्री परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय समिट 11 और 12 सितंबर 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।इस समिट का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना पर रहेगा, जिसके जरिए प्रदेश में आधुनिक, सुरक्षित, डिजिटल और नागरिक केंद्रित परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

सरकार और उद्योग जगत आएंगे एक मंच पर

यात्री परिवहन विजन समिट में निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, परिवहन प्राधिकरण, बस निर्माता कंपनियां, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, निवेशक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल होंगे। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेश की भविष्य की मोबिलिटी जरूरतों, नई तकनीकों, निवेश संभावनाओं और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर मंथन किया जाएगा।

आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

मध्य प्रदेश सरकार का लक्ष्य यात्री परिवहन को केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के मजबूत आधार के रूप में विकसित करना है। समिट के जरिए सरकार और उद्योग जगत के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे नई योजनाओं के क्रियान्वयन और निवेश के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन मोबिलिटी पर रहेगा जोर

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत प्रदेश में बस निर्माण, इलेक्ट्रिक वाहन, हाइड्रोजन मोबिलिटी, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, डिजिटल टिकटिंग, फ्लीट मैनेजमेंट और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में संभावनाएं तलाश की जाएंगी। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिटिक्स, स्मार्ट बस स्टॉप, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम और मोबिलिटी-एज-ए-सर्विस जैसे आधुनिक समाधानों पर भी चर्चा होगी।

निवेशकों और कंपनियों के लिए बड़ा अवसर

समिट में शामिल होने वाली कंपनियों को मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ वन-टू-वन बैठक का अवसर मिलेगा। इसके जरिए कंपनियां अपने तकनीकी समाधान प्रस्तुत कर सकेंगी और प्रदेश के यात्री परिवहन क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाएं तलाश सकेंगी। स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल पेमेंट, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट, फ्लीट टेक्नोलॉजी और परिवहन वित्त से जुड़ी कंपनियों के लिए यह समिट एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

2030 मोबिलिटी विजन पर होगा मंथन

यात्री परिवहन विजन समिट-2026 के माध्यम से प्रदेश में भविष्य की मोबिलिटी व्यवस्था के लिए मोबिलिटी विजन 2030 रोडमैप तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। समिट में सात प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनमें PPP मॉडल को बढ़ावा देना, डिजिटल मोबिलिटी फ्रेमवर्क तैयार करना, स्वच्छ परिवहन को प्रोत्साहित करना, निवेश और पायलट प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देना तथा सरकार-उद्योग सहयोग को मजबूत करना शामिल है।

छह प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा

समिट में यात्री परिवहन से जुड़े छह अहम विषयों पर विशेष मंथन किया जाएगा –

PPP आधारित मोबिलिटी मॉडल

इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम

परिवहन क्षेत्र की वित्तीय स्थिरता

स्वच्छ और ग्रीन मोबिलिटी

एकीकृत टिकटिंग व्यवस्था

बेहतर यात्री अनुभव

मध्य प्रदेश सरकार का मानना है कि यह समिट प्रदेश में परिवहन क्षेत्र के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी और आने वाले वर्षों में राज्य को आधुनिक मोबिलिटी हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)