होम Technology MP News : नामांतरण के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगने वाला बाबू गिरफ्तार
Technology

MP News : नामांतरण के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगने वाला बाबू गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP News : नामांतरण के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगने वाला बाबू गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39293-rishwat MP News : नामांतरण के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगने वाला बाबू गिरफ्तार

MP News : मंडला। जिले के बम्हनी बंजर स्थित उप तहसील कार्यालय में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय के बाबू हरीश सिंगोर को 8 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिलगी निवासी रोहणी चंद्रोल ने जमीन के पारिवारिक बंटवारे के बाद नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि इस काम को आगे बढ़ाने के एवज में बाबू ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत मांगे जाने की शिकायत आवेदक ने भोपाल में फोन के जरिए दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जिम्मेदारी लोकायुक्त जबलपुर की टीम को सौंपी गई।

इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जैसे ही आवेदक ने आरोपी बाबू को 8 हजार रुपये नकद दिए, लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)