होम Technology MP News : कोयले से लदे ट्रेलर का टायर बदलते समय भीषण ब्लास्ट, चालक की मौत, 2 लोग घायल, घटना CCTV में कैद
Technology

MP News : कोयले से लदे ट्रेलर का टायर बदलते समय भीषण ब्लास्ट, चालक की मौत, 2 लोग घायल, घटना CCTV में कैद

WhatsApp Facebook
MP News : कोयले से लदे ट्रेलर का टायर बदलते समय भीषण ब्लास्ट, चालक की मौत, 2 लोग घायल, घटना CCTV में कैद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38956-image-2026-09-14t114119068 MP News : कोयले से लदे ट्रेलर का टायर बदलते समय भीषण ब्लास्ट, चालक की मौत, 2 लोग घायल, घटना CCTV में कैद

MP News : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में देर रात टायर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया इलाके में कोयले से लदे ट्रेलर का टायर बदलते समय अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पचौर निवासी अनिल साहू कोयले से लदा ट्रेलर लेकर जा रहे थे। रास्ते में वाहन का टायर पंचर हो गया। इसके बाद उन्होंने सड़क किनारे वाहन रोककर टायर खोलने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान टायर में मौजूद अत्यधिक हवा के दबाव के कारण अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया।

धमाका इतना तेज था कि चालक अनिल साहू गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास मौजूद दो अन्य लोग भी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बैढ़न पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टायर फटने के दौरान हुए भीषण धमाके की पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)