होम › Technology › MP News: ‘हनुमान अंश’ के लोकप्रिय ब्लाइंड सिंगर सुनील लोधी से मिले CM मोहन यादव, सरकार देगी 1 लाख रुपये की सम्मान निधि
Technology

MP News: ‘हनुमान अंश’ के लोकप्रिय ब्लाइंड सिंगर सुनील लोधी से मिले CM मोहन यादव, सरकार देगी 1 लाख रुपये की सम्मान निधि

WhatsApp Facebook
MP News: ‘हनुमान अंश’ के लोकप्रिय ब्लाइंड सिंगर सुनील लोधी से मिले CM मोहन यादव, सरकार देगी 1 लाख रुपये की सम्मान निधि

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37834-mp-cm-mohan-singer-sunil-lodhi MP News: ‘हनुमान अंश’ के लोकप्रिय ब्लाइंड सिंगर सुनील लोधी से मिले CM मोहन यादव, सरकार देगी 1 लाख रुपये की सम्मान निधि

MP News: भोपाल। सागर के युवा लोकगायक सुनील लोधी ने अपनी सुरीली आवाज और अनोखे अंदाज से देशभर में पहचान बनाई है। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील की प्रतिभा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया है। सुनील ने गुरुवार देर शाम अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सुनील ने मुख्यमंत्री के सामने तंबूरा बजाकर फिल्म ‘हनुमान अंश’ का चर्चित बुंदेली गीत प्रस्तुत किया। उनकी गायकी सुनकर मुख्यमंत्री ने उनकी कला की सराहना की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

‘हनुमान अंश’ के गीत से मिली देशभर में पहचान

सागर निवासी सुनील लोधी बचपन से ही संगीत के प्रति रुचि रखते हैं। अपनी आवाज और पारंपरिक लोकगायन शैली के दम पर उन्होंने अलग पहचान बनाई है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लोकप्रिय बुंदेली गीत “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई” ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। इस गीत के बाद सुनील की आवाज देशभर के लोगों तक पहुंची और उनकी प्रतिभा की जमकर सराहना हुई।

सरकार देगी एक लाख रुपये की सम्मान निधि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनील लोधी की प्रतिभा को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाना सरकार की प्राथमिकता है। कलाकारों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराकर उनकी कला को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

संगीत की पढ़ाई में भी मिलेगी सरकारी मदद

मुख्यमंत्री ने सुनील लोधी की संगीत के प्रति लगन को देखते हुए उन्हें औपचारिक संगीत शिक्षा पूरी करने में भी सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन मिलने से उनकी प्रतिभा और निखर सकती है। सरकार ऐसे कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी।

आंखों के इलाज में सहयोग का आश्वासन

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सुनील लोधी की आंखों से जुड़ी समस्या के उपचार में भी मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने सुनील के माता-पिता महेंद्र सिंह लोधी और भाग बाई का सम्मान किया। सीएम ने कहा कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती और सरकार जरूरतमंद व प्रतिभाशाली लोगों के साथ खड़ी है।

CM के आग्रह पर सुनील ने सुनाया भजन

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सुनील ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़ा भजन “जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई” भी सुनाया। इस अवसर पर संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, डिजिटल बुंदेली बौछार के सचिन चौधरी और सुनील के अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

बुंदेली लोकसंगीत को मिली नई पहचान

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के जरिए सुनील लोधी की आवाज और बुंदेली लोकधुनों को बड़े स्तर पर पहचान मिली है। उनकी गायकी ने न सिर्फ उन्हें लोकप्रिय बनाया, बल्कि बुंदेली भाषा और लोकसंगीत को भी नई पहचान दिलाई है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)