होम Technology MP News: लिफ्ट लगाने के नाम पर 4 लाख की कथित ठगी, दिव्यांग बेटे को व्हीलचेयर पर लेकर थाने पहुंचीं 73 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका
Technology

MP News: लिफ्ट लगाने के नाम पर 4 लाख की कथित ठगी, दिव्यांग बेटे को व्हीलचेयर पर लेकर थाने पहुंचीं 73 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका

WhatsApp Facebook
MP News: लिफ्ट लगाने के नाम पर 4 लाख की कथित ठगी, दिव्यांग बेटे को व्हीलचेयर पर लेकर थाने पहुंचीं 73 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MP News: नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में लिफ्ट लगाने के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से लाखों रुपये लेने के बाद काम पूरा नहीं करने का मामला सामने आया है। शहर के कालिकानगर निवासी 73 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका दीपाली शर्मा ने आरोप लगाया है कि भोपाल की एक लिफ्ट कंपनी ने एडवांस के तौर पर 4 लाख रुपये लेने के बावजूद न तो लिफ्ट लगाई और न ही उनकी रकम लौटाई। न्याय की उम्मीद में वह अपने दिव्यांग बेटे को व्हीलचेयर पर बैठाकर कोतवाली थाने पहुंचीं, जिसके बाद पुलिस ने कंपनी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिव्यांग बेटे की सुविधा के लिए लिया था लिफ्ट लगाने का फैसला

दीपाली शर्मा ने बताया कि वह अपने दिव्यांग बेटे के साथ रहती हैं। बारिश के दौरान घर में पानी भर जाने से बेटे को बाहर लाने-ले जाने में काफी परेशानी होती थी। इसी वजह से उन्होंने मकान की पहली मंजिल का निर्माण कराया और वहां तक आसानी से पहुंचने के लिए लिफ्ट लगाने का निर्णय लिया।

MP Crime: निवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.24 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

7 लाख में हुआ था एग्रीमेंट, 4 लाख रुपये एडवांस दिए

MP News: पीड़िता के अनुसार, भोपाल स्थित सेल्को लिफ्ट एंड एस्केलेटर कंपनी के संचालक मनीष मिश्रा से लिफ्ट लगाने के लिए 7 लाख रुपये में अनुबंध हुआ था। समझौते के तहत उन्होंने अलग-अलग चरणों में कुल 4 लाख रुपये एडवांस के रूप में दिए।

  • 1 अक्टूबर 2025 – ₹1 लाख
  • 31 अक्टूबर 2025 – ₹2 लाख
  • 24 जून 2026 – ₹1 लाख

कंपनी ने भरोसा दिया था कि मकान का निर्माण और पुताई पूरी होने के बाद लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

मकान तैयार, लेकिन कंपनी ने नहीं लगाया लिफ्ट

MP News: पीड़िता का आरोप है कि मकान पूरी तरह तैयार होने के बाद भी कंपनी ने लिफ्ट लगाने का काम शुरू नहीं किया। कई बार संपर्क करने के बावजूद कंपनी टालमटोल करती रही। जब पैसे वापस मांगे गए तो वह भी नहीं लौटाए गए। इससे परेशान होकर बुजुर्ग महिला ने पुलिस की शरण ली।

व्हीलचेयर पर बेटे को लेकर पहुंचीं थाने

मामले का सबसे भावुक पहलू तब सामने आया, जब दीपाली शर्मा अपने दिव्यांग बेटे को व्हीलचेयर पर बैठाकर स्वयं कोतवाली थाने पहुंचीं और पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने दर्ज किया केस

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद कंपनी संचालक से संपर्क किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी मनीष मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Rewa News: रीवा में दो बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप; पति समेत ससुराल वाले जांच के घेरे में

ठेकेदार ने दी सफाई

MP News: वहीं, कंपनी संचालक मनीष मिश्रा का कहना है कि मकान के सिविल कार्य पूरे नहीं होने के कारण काम में देरी हुई। उनका दावा है कि मकान हाल ही में तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि वह 10 दिनों के भीतर या तो लिफ्ट लगाने का काम पूरा करेंगे या फिर पीड़िता की राशि वापस करने का प्रयास करेंगे, हालांकि फिलहाल एकमुश्त रकम लौटाना उनके लिए संभव नहीं है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The post MP News: लिफ्ट लगाने के नाम पर 4 लाख की कथित ठगी, दिव्यांग बेटे को व्हीलचेयर पर लेकर थाने पहुंचीं 73 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका appeared first on Nishaanebaz.com.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)