होम › Technology › MP News : रिश्वतखोर बाबू पर लोकायुक्त का शिकंजा, 5 हजार लेते गिरफ्तार, GPF के नाम पर मांगे थे रुपये
Technology

MP News : रिश्वतखोर बाबू पर लोकायुक्त का शिकंजा, 5 हजार लेते गिरफ्तार, GPF के नाम पर मांगे थे रुपये

WhatsApp Facebook
MP News : रिश्वतखोर बाबू पर लोकायुक्त का शिकंजा, 5 हजार लेते गिरफ्तार, GPF के नाम पर मांगे थे रुपये

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35586-04092025-lokayuktaactiondhar202594145927 MP News : रिश्वतखोर बाबू पर लोकायुक्त का शिकंजा, 5 हजार लेते गिरफ्तार, GPF के नाम पर मांगे थे रुपये

MP News : मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय, नारायणगंज में पदस्थ बाबू नोखे लाल डहेरिया को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक नारायणगंज BEO कार्यालय में पदस्थ चौकीदार दशरथ लाल बरमैया ने अपने GPF खाते से 1 लाख रुपये निकालने के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि इस राशि की स्वीकृति और निकासी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में कार्यालय के बाबू नोखे लाल डहेरिया ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत की मांग से परेशान चौकीदार ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त पुलिस से कर दी।

शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक फरियादी ने बाबू को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 5 हजार रुपये दिए। रकम लेते ही मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने नोखे लाल डहेरिया को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)