होम › Technology › MP News : पिता के बीमा क्लेम के लिए डेढ़ साल से भटक रहा था बेटा, 4 हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग का बाबू गिरफ्तार
Technology

MP News : पिता के बीमा क्लेम के लिए डेढ़ साल से भटक रहा था बेटा, 4 हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग का बाबू गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP News : पिता के बीमा क्लेम के लिए डेढ़ साल से भटक रहा था बेटा, 4 हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग का बाबू गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42291-untitled MP News : पिता के बीमा क्लेम के लिए डेढ़ साल से भटक रहा था बेटा, 4 हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग का बाबू गिरफ्तार

MP News : सिंगरौली/भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रिश्वतखोरी के खिलाफ रीवा लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के एक बड़े बाबू को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बाबू ने मृत कर्मचारी के बेटे से बीमा की राशि और अन्य फंड का भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगी थी। कार्रवाई के बाद विभाग में हलचल मच गई है।

पिता की मौत के बाद डेढ़ साल से लगा रहा था चक्कर

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रंजन साकेत के पिता जल संसाधन विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन के बाद परिवार को बीमा राशि और अन्य बकाया फंड का भुगतान मिलना था। इसके लिए रंजन पिछले करीब डेढ़ साल से विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि विभाग में पदस्थ बड़े बाबू दिनेश कुमार श्रीवास्तव फाइल आगे बढ़ाने और बीमा की राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। मांग से परेशान होकर रंजन ने रीवा लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के बाद बिछाया जाल, रिश्वत लेते दबोचा

शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को बैढ़न स्थित शारदा लॉज के सामने जैसे ही शिकायतकर्ता ने दिनेश कुमार श्रीवास्तव को 4 हजार रुपये दिए, पहले से मुस्तैद टीम ने उसे पकड़ लिया।

आगे की कार्रवाई में जुटी लोकायुक्त टीम

गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी को स्थानीय रेस्ट हाउस ले गई, जहां आगे की वैधानिक और दस्तावेजी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों और आम लोगों को अपने ही वैध भुगतान के लिए होने वाली परेशानियों का मुद्दा सामने ला दिया है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)