होम Technology MP Investment Mission : CM डॉ. मोहन यादव की रस-अल-खैमा के शासक से मुलाकात, मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर हुई अहम चर्चा
Technology

MP Investment Mission : CM डॉ. मोहन यादव की रस-अल-खैमा के शासक से मुलाकात, मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर हुई अहम चर्चा

WhatsApp Facebook
MP Investment Mission : CM डॉ. मोहन यादव की रस-अल-खैमा के शासक से मुलाकात, मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर हुई अहम चर्चा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38141-mp-investment-mission MP Investment Mission : CM डॉ. मोहन यादव की रस-अल-खैमा के शासक से मुलाकात, मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर हुई अहम चर्चा

दुबई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे के दूसरे दिन रस-अल-खैमा के शासक और UAE की सुप्रीम काउंसिल के सदस्य शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक साझेदारी और व्यापारिक सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों, मजबूत औद्योगिक आधारभूत संरचना और प्रदेश में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने रस-अल-खैमा की कंपनियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री और रस-अल-खैमा के शासक के बीच हुई चर्चा में दोनों क्षेत्रों के बीच निवेश संवर्धन और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सिरेमिक और निर्माण सामग्री, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर विचार किया गया। दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और निवेशकों के लिए बेहतर अवसर तैयार करने को लेकर संस्थागत समन्वय बढ़ाने पर सहमति जताई।

मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता से कराया अवगत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश अपनी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति, पर्याप्त औद्योगिक भूमि, बेहतर कनेक्टिविटी, प्रतिस्पर्धी लागत और सिंगल विंडो सिस्टम जैसी सुविधाओं के कारण निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराने, जरूरी अनुमतियां दिलाने और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह सहयोग कर रही है।

रस-अल-खैमा की विशेषज्ञता का मिलेगा लाभ

रस-अल-खैमा UAE में विनिर्माण, सिरेमिक, निर्माण सामग्री, फार्मास्यूटिकल्स, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान रखता है।बैठक में दोनों क्षेत्रों की पूरक क्षमताओं को देखते हुए निवेश और व्यापारिक सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रस-अल-खैमा की कंपनियों को मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने का न्योता दिया।

AIM Congress 2026 के दौरान हुई मुलाकात

यह महत्वपूर्ण बैठक UAE में आयोजित AIM Congress 2026 के दौरान हुई। इस अवसर पर UAE में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और UAE के बीच बढ़ता सहयोग राज्य को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने में मदद करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह की साझेदारियों से प्रदेश में नए उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर बढ़ेंगे।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)