होम Technology MP Crime : ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी बोलेरो में हथियारों का जखीरा, वारदात से पहले 6 बदमाश गिरफ्तार
Technology

MP Crime : ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी बोलेरो में हथियारों का जखीरा, वारदात से पहले 6 बदमाश गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP Crime : ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी बोलेरो में हथियारों का जखीरा, वारदात से पहले 6 बदमाश गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39747-untitled MP Crime : ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखी बोलेरो में हथियारों का जखीरा, वारदात से पहले 6 बदमाश गिरफ्तार

MP Crime : डबरा। ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे छह हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिजौर्रा थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर बोलेरो वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से चार अवैध हथियार और 46 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दतिया जिले की ओर से बोलेरो में सवार होकर बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव की तरफ जा रहे थे। आशंका है कि किसी पुराने विवाद को लेकर आरोपियों की ओर से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी।

बोलेरो पर लिखा था ‘मध्य प्रदेश शासन’

पुलिस की कार्रवाई में एक अहम बात सामने आई। आरोपी जिस बोलेरो में सवार थे, उस पर ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग से बचने के लिए इस पहचान का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर MP07 ZP 5812 बताया गया है। पूछताछ में सामने आया कि बोलेरो संतोष बघेल नामक व्यक्ति की है और आरोपी इसे मांगकर लेकर आए थे।

तलाशी में मिले हथियार और कारतूस

पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान ये सामग्री जब्त की—

12 बोर की 1 बंदूक

315 बोर की 2 बंदूकें

315 बोर का 1 कट्टा

315 बोर के 21 जिंदा कारतूस

12 बोर के 25 जिंदा कारतूस

कुल 46 जिंदा कारतूस

नाकाबंदी कर पकड़े गए आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के मुताबिक, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाने के सामने बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें हथियार और कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश बघेल (भिंड), रविशंकर यादव, फकीरे कुशवाहा, अनिकेत यादव, राजेश यादव और विनोद यादव (सभी दतिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)