होम › Technology › MP Crime : प्रेम संबंध से नाराज मां ने भाई संग मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट, दुपट्टे से घोंट दिया गला
Technology

MP Crime : प्रेम संबंध से नाराज मां ने भाई संग मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट, दुपट्टे से घोंट दिया गला

WhatsApp Facebook
MP Crime : प्रेम संबंध से नाराज मां ने भाई संग मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट, दुपट्टे से घोंट दिया गला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37253-untitled MP Crime : प्रेम संबंध से नाराज मां ने भाई संग मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट, दुपट्टे से घोंट दिया गला

MP Crime : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग की उसकी मां और मामा ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने मौत को बीमारी बताकर मामले को दबाने और बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पूरी सच्चाई सामने आ गई।

प्रेम संबंध को लेकर था विवाद

पुलिस जांच के मुताबिक, नाबालिग की सगाई ‘आशु’ नाम के युवक से तय की गई थी और परिवार की ओर से उस पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, नाबालिग ‘राजा’ नाम के युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मां कमला ने बेटी के पास राजा की तस्वीर देख ली। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर मां कमला ने अपने भाई विजय राय के साथ मिलकर नाबालिग का दुपट्टे से गला घोंट दिया।

बीमारी बताकर छिपाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी नाबालिग को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस और रिश्तेदारों को गुमराह करने के लिए मौत की वजह बीमारी बताई। आरोपी बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी दौरान अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

PM रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। पिपलानी पुलिस ने मृतका की मां कमला और मामा विजय राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)