होम Technology MP Crime : जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश से मची भगदड़, 5.55 लाख कैश समेत दर्जन भर आरोपी गिरफ्तार
Technology

MP Crime : जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश से मची भगदड़, 5.55 लाख कैश समेत दर्जन भर आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP Crime : जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश से मची भगदड़, 5.55 लाख कैश समेत दर्जन भर आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39509-jua-bagli MP Crime : जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश से मची भगदड़, 5.55 लाख कैश समेत दर्जन भर आरोपी गिरफ्तार

MP Crime : देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में जंगल के बीच चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने देर रात कार्रवाई की। कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में बैरागढ़ फॉरेस्ट चौकी के पास घने जंगल में पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, वाहन और मोबाइल फोन समेत करीब 12.86 लाख रुपये की सामग्री जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर बनाई गई टीम

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि बैरागढ़ के जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद एसडीओपी बागली संजय सिंह बैस के मार्गदर्शन में बागली, उदयनगर और कांटाफोड़ थाना पुलिस के साथ चापड़ा चौकी की टीम को शामिल कर संयुक्त दल बनाया गया। टीम ने जंगल की घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। अचानक पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

अंधेरे का फायदा उठाकर कई लोग भागे

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस टीम ने 12 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से नकदी 5,55,100 रूपए, 1 कार, 5 मोटरसाइकिल और 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया है। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 12,86,200 रूपए के आसपास है।

फरार आरोपियों और सरगना की तलाश

कांटाफोड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर जुआ फड़ के संचालन से जुड़े अन्य लोगों और मौके से फरार हुए संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)