होम Technology MP Crime : खेत के बीच अकेली रह रही विधवा की हत्या, सिर पर भारी वार से मौत, अज्ञात आरोपी की तलाश तेज
Technology

MP Crime : खेत के बीच अकेली रह रही विधवा की हत्या, सिर पर भारी वार से मौत, अज्ञात आरोपी की तलाश तेज

WhatsApp Facebook
MP Crime : खेत के बीच अकेली रह रही विधवा की हत्या, सिर पर भारी वार से मौत, अज्ञात आरोपी की तलाश तेज

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39501-murder MP Crime : खेत के बीच अकेली रह रही विधवा की हत्या, सिर पर भारी वार से मौत, अज्ञात आरोपी की तलाश तेज

MP Crime : शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में खेत के बीच बने मकान में अकेली रह रही 55 वर्षीय विधवा महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। रात के समय अज्ञात हमलावर ने महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया। गंभीर चोट के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह घटना का पता चलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

खेत के घर में अकेली रहती थी महिला

मामला सीधी थाना क्षेत्र के दरैन बाहा टोला का है। मृतका की पहचान प्रेम बाई अहिरवार (55), पति स्वर्गीय राम नारायण अहिरवार के रूप में हुई है। बताया गया कि उनके पति शिक्षक थे। उनकी मृत्यु के बाद प्रेम बाई खेत में ही मकान बनाकर अकेली रह रही थीं। महिला के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा उमरिया जिले के पाली में डाक विभाग में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा देवशरण गांव के पुराने घर में अलग रहता है।

सुबह सामने आया हत्या का मामला

पुलिस के मुताबिक, रात के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर हमला किया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। सुबह जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

हत्यारे तक पहुंचने में जुटी पुलिस

सीधी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश के साथ वारदात के पीछे की वजह भी खंगाल रही है। जांच के दौरान आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना वाली रात महिला के घर के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे और किसी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही हुई थी या नहीं। फिलहाल हत्या की वजह और आरोपी दोनों स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)