होम Technology MP Crime : कार की तलाशी में मिला नोटों से भरा बोरा, लाखों की नकदी गिनने मंगाई गई मशीन
Technology

MP Crime : कार की तलाशी में मिला नोटों से भरा बोरा, लाखों की नकदी गिनने मंगाई गई मशीन

WhatsApp Facebook
MP Crime : कार की तलाशी में मिला नोटों से भरा बोरा, लाखों की नकदी गिनने मंगाई गई मशीन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37257-00000000001685569978 MP Crime : कार की तलाशी में मिला नोटों से भरा बोरा, लाखों की नकदी गिनने मंगाई गई मशीन

MP Crime : रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस की चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया। नामली थाना पुलिस ने पंचेड़ फंटे पर कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध क्रेटा कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से नोटों से भरा बोरा बरामद हुआ, जिसमें 100, 200 और 500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलीं।

पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बरामद नकदी करीब 70 से 75 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, रकम की आधिकारिक पुष्टि नोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस ने कार और नकदी को जब्त कर लिया है।

बोरा खोला तो सामने आई नोटों की गड्डियां

शनिवार शाम पुलिस पंचेड़ फंटे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की क्रेटा कार पुलिस के संदेह के घेरे में आई। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर अंदर एक बोरा मिला। बोरा खोलने पर उसमें अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोटों की गड्डियां देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस कार और बोरे को लेकर नामली थाने पहुंची। रकम की सटीक गिनती के लिए स्थानीय सराफा व्यापारियों से दो नोट गिनने वाली मशीनें मंगाई गईं।

थाने में सुरक्षा के बीच चल रही गिनती

थाना प्रभारी के चैंबर में पुलिस की निगरानी के बीच नोटों की गिनती की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चैंबर में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

जांच की निगरानी के लिए एएसपी राकेश पंद्रो भी नामली थाने पहुंचे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम किसकी है और इसे बिना नंबर की कार से कहां ले जाया जा रहा था।

एएसपी राकेश पंद्रो के मुताबिक, फिलहाल नोटों की गिनती जारी है। गिनती पूरी होने के बाद बरामद नकदी की वास्तविक राशि और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने आएगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)