होम › Technology › MP Crime : 2 महीने की मासूम की गला घोंटकर हत्या, मां को पीटकर घर से भगाया, पिता गिरफ्तार
Technology

MP Crime : 2 महीने की मासूम की गला घोंटकर हत्या, मां को पीटकर घर से भगाया, पिता गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP Crime : 2 महीने की मासूम की गला घोंटकर हत्या, मां को पीटकर घर से भगाया, पिता गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41272-untitled MP Crime : 2 महीने की मासूम की गला घोंटकर हत्या, मां को पीटकर घर से भगाया, पिता गिरफ्तार

MP Crime : निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के बिरोरा पहाड़ गांव में एक पिता पर अपनी ही दो माह की बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी ने मासूम के शव को घर के पास नीम के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर दफना दिया। मामले का खुलासा मृतका के बड़े भाई की शिकायत के बाद हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान संतोष आदिवासी के रूप में हुई है। उसके बेटे भरत आदिवासी ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। भरत ने पुलिस को बताया कि 1 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे उसके पिता ने उसकी दो माह की छोटी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।

पहले पत्नी से मारपीट, फिर मासूम की हत्या का आरोप

शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने घटना से करीब 15-20 दिन पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई थी। इसके कुछ समय बाद दो माह की बच्ची की हत्या कर उसके शव को नीम के पेड़ के नीचे छिपा दिया गया।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बाहर निकाला गया शव

मामले की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर पुलिस ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। नीम के पेड़ के नीचे खोदे गए गड्ढे की खुदाई कर मासूम का शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने को मौत की वजह बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)