होम › Technology › MP Crime : सॉफ्टवेयर दुकान से लाखों रूपए के सामान पार, कर्मचारी ही निकले चोर, 4 गिरफ्तार
Technology

MP Crime : सॉफ्टवेयर दुकान से लाखों रूपए के सामान पार, कर्मचारी ही निकले चोर, 4 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP Crime : सॉफ्टवेयर दुकान से लाखों रूपए के सामान पार, कर्मचारी ही निकले चोर, 4 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40190-whatsapp-image-2026-09-25-at-31132-pm MP Crime : सॉफ्टवेयर दुकान से लाखों रूपए के सामान पार, कर्मचारी ही निकले चोर, 4 गिरफ्तार

MP Crime : इंदौर। इंदौर के सिल्वर मॉल स्थित सॉफ्टवेयर उपकरण की दुकान से लाखों रुपये के सामान की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। तुकोगंज थाना पुलिस ने मामले में दुकान के ही चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दुकान संचालक गौरव दरक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दुकान में रखे सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर से जुड़े उपकरणों का नियमित मिलान करने पर लगातार सामान कम मिल रहा था। कई दिनों से हो रही कमी के चलते उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था।

शिकायत के बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की और जांच के दौरान चोरी की कड़ी दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों तक पहुंची।

15 दिनों से सामान पर थी नजर

जांच के बाद पुलिस ने नेतराम, देवांश, अंकित और यशराज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी पिछले कई महीनों से दुकान में काम कर रहे थे और पिछले करीब 15 दिनों से अलग-अलग तरीके से सामान चोरी कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 हार्ड डिस्क, 38 एसएसडी, 12 रैम और 2 प्रोसेसर बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)