होम › Technology › MP Crime : मटर बेचकर लौट रहे गल्ला व्यापारी से 1.70 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की बट से किया हमला
Technology

MP Crime : मटर बेचकर लौट रहे गल्ला व्यापारी से 1.70 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की बट से किया हमला

WhatsApp Facebook
MP Crime : मटर बेचकर लौट रहे गल्ला व्यापारी से 1.70 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की बट से किया हमला

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36324-20082026-chtnewsm MP Crime : मटर बेचकर लौट रहे गल्ला व्यापारी से 1.70 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की बट से किया हमला

MP Crime : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी को रास्ते में रोककर 1.70 लाख रुपये नकद लूट लिए। वारदात भगवां थाना क्षेत्र के नदी खेरा के पास हुई, जहां दो नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप वाहन को रोककर व्यापारी पर हमला किया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी बड़ामलहरा से मटर लेकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर गया था। वहां मटर बेचने के बाद वह पिकअप से वापस लौट रहा था। इसी दौरान नदी खेरा के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी गाड़ी रुकवाई और व्यापारी को घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि बदमाशों ने कट्टे की बट से व्यापारी के सिर और शरीर पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी 1.70 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल व्यापारी किसी तरह घुवारा उपथाना पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने व्यापारी को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश कर रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)