होम › Technology › MP Crime : पत्नी की हत्या कर रात भर शव के पास सोता रहा पति, सुबह घर की लिपाई कर मिटाने लगा सबूत, गिरफ्तार
Technology

MP Crime : पत्नी की हत्या कर रात भर शव के पास सोता रहा पति, सुबह घर की लिपाई कर मिटाने लगा सबूत, गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP Crime : पत्नी की हत्या कर रात भर शव के पास सोता रहा पति, सुबह घर की लिपाई कर मिटाने लगा सबूत, गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

43004-untitled MP Crime : पत्नी की हत्या कर रात भर शव के पास सोता रहा पति, सुबह घर की लिपाई कर मिटाने लगा सबूत, गिरफ्तार

MP Crime : अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम रेउसा के टीकई टोला में 23 वर्षीय चंदा कोल की हत्या के आरोप में उसके पति सुदामा आगरिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद के दौरान पति ने लाठी-डंडों से हमला कर उसकी जान ले ली।

पुलिस के अनुसार, सुदामा और चंदा के बीच पत्नी के बार-बार मायके जाने और उसके चरित्र पर संदेह को लेकर अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि बुधवार रात सुदामा शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने चंदा पर लाठी-डंडों से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि हत्या के बाद आरोपी रातभर पत्नी के शव के पास ही रहा। सुबह उसने शव को दूसरे कमरे में पहुंचाया और घर में गोबर से लिपाई करने लगा। पुलिस को संदेह है कि ऐसा वारदात के निशान छिपाने के लिए किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

कोतमा थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हमला कर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। 

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)