होम Technology MP Crime : कार की किश्त से बचने दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, मृतक के सगे भाई ने भी दिया साथ
Technology

MP Crime : कार की किश्त से बचने दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, मृतक के सगे भाई ने भी दिया साथ

WhatsApp Facebook
MP Crime : कार की किश्त से बचने दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, मृतक के सगे भाई ने भी दिया साथ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34933-bhind-hatya MP Crime : कार की किश्त से बचने दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, मृतक के सगे भाई ने भी दिया साथ

MP Crime : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने 13 दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महज 9 हजार रुपये की मासिक कार किश्त से बचने और पुराने विवाद के चलते दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। इस साजिश में मृतक का सगा छोटा भाई भी आरोपी के साथ शामिल था।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को घमूरी निवासी अतर सिंह को उनका दामाद बबलू और छोटा भाई विजय सिंह ग्वालियर से कार में लेकर निकले थे। रास्ते में दोनों आरोपियों ने पहले उन्हें शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर कार के भीतर ही गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी पूरे दिन शव को कार में लेकर घूमते रहे, ताकि किसी को शक न हो। देर रात उन्होंने शव को दंदरौआ धाम पुलिया के नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। शव मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया। जांच में पता चला कि करीब आठ महीने पहले दामाद ने अपने ससुर के नाम पर सेकंड हैंड कार खरीदी थी, जिसकी हर महीने 9 हजार रुपये की किश्त भरनी पड़ रही थी।

इसी आर्थिक बोझ और पारिवारिक मनमुटाव के चलते उसने हत्या की साजिश रची। मौ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)