होम Technology MP Crime : लव मैरिज के 6 महीने बाद नवविवाहिता का शव तालाब में मिला, पत्थरों से बंधे थे हाथ-पैर, पुलिस जांच में जुटी
Technology

MP Crime : लव मैरिज के 6 महीने बाद नवविवाहिता का शव तालाब में मिला, पत्थरों से बंधे थे हाथ-पैर, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
MP Crime : लव मैरिज के 6 महीने बाद नवविवाहिता का शव तालाब में मिला, पत्थरों से बंधे थे हाथ-पैर, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36862-untitled MP Crime : लव मैरिज के 6 महीने बाद नवविवाहिता का शव तालाब में मिला, पत्थरों से बंधे थे हाथ-पैर, पुलिस जांच में जुटी

MP Crime : बागली। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हरणगांव थाना क्षेत्र के खिवनी गांव में छह दिन से लापता 18 वर्षीय सुनीता बाई का शव गांव के पास वन विभाग के छोटे तालाब से बरामद हुआ है। शव से करीब 20-20 किलो वजनी दो पत्थर बंधे मिले हैं।

परिजनों के मुताबिक, सुनीता ने करीब पांच से छह महीने पहले जबरसिंह बारेला से प्रेम विवाह किया था। घटना से पहले उसके पति का फोन परिजनों के पास आया था, जिसमें उसने सुनीता के घर से चले जाने की बात कही थी। इसके बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

छह दिन बाद तालाब में पानी कम होने पर स्थानीय लोगों को पानी में हाथ-पैर दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। परिजनों ने मृतका के बाल जले होने का भी दावा किया है, जिसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हरणगांव थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सुनीता की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को तालाब में किसने पहुंचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)