होम › Technology › MP Crime : मेटल डिटेक्टर लेकर टाइगर रिजर्व के जंगल में पहुंचे 12 संदिग्ध, गड़ा धन तलाशते 4 गिरफ्तार
Technology

MP Crime : मेटल डिटेक्टर लेकर टाइगर रिजर्व के जंगल में पहुंचे 12 संदिग्ध, गड़ा धन तलाशते 4 गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP Crime : मेटल डिटेक्टर लेकर टाइगर रिजर्व के जंगल में पहुंचे 12 संदिग्ध, गड़ा धन तलाशते 4 गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41416-untitled MP Crime : मेटल डिटेक्टर लेकर टाइगर रिजर्व के जंगल में पहुंचे 12 संदिग्ध, गड़ा धन तलाशते 4 गिरफ्तार

MP Crime : छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर से लगे पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल में इतिहास के खंडहरों के बीच गड़े धन की तलाश का मामला सामने आया है। चंद्रनगर रेंज की मनियागढ़ पहाड़ी के पास करीब 12 संदिग्ध लोग मेटल डिटेक्टर और खुदाई के उपकरण लेकर जंगल में पहुंचे थे। सूचना मिलने पर टाइगर रिजर्व की टीम ने घेराबंदी कर 4 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

रात में जंगल में चल रही थी खजाने की तलाश

मामला चंद्रनगर रेंज के मनियागढ़ पहाड़ी के पास स्थित महादेव घाट क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह इलाका प्राचीन ऐतिहासिक अवशेषों के लिए जाना जाता है। पहाड़ी पर पुराने किले और खंडहरों के अवशेष मौजूद हैं। इन्हीं स्थानों पर गड़े धन की अफवाह के चलते संदिग्धों के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही वन विभाग ने की घेराबंदी

टाइगर रिजर्व प्रबंधन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिना अनुमति रिजर्व क्षेत्र में प्रवेश कर आधुनिक उपकरणों के साथ घूम रहे हैं। इसके बाद वन विभाग और टाइगर रिजर्व की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। टीम को देखते ही संदिग्धों में भगदड़ मच गई। कार्रवाई के दौरान 4 लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए।

मेटल डिटेक्टर और खुदाई के औजार बरामद

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से हाईटेक मेटल डिटेक्टर, फावड़े, कुदाल समेत खुदाई में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। वन विभाग की टीम अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सभी लोग किस मकसद से जंगल में पहुंचे थे और क्या वे किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं। फरार संदिग्धों की तलाश भी जारी है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)