होम Technology MP Crime : नाबालिग चुराते थे बाइक, बालिग बदमाश 8-10 हजार में खपाते थे, 11 वाहन बरामद
Technology

MP Crime : नाबालिग चुराते थे बाइक, बालिग बदमाश 8-10 हजार में खपाते थे, 11 वाहन बरामद

WhatsApp Facebook
MP Crime : नाबालिग चुराते थे बाइक, बालिग बदमाश 8-10 हजार में खपाते थे, 11 वाहन बरामद

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

37185-untitled MP Crime : नाबालिग चुराते थे बाइक, बालिग बदमाश 8-10 हजार में खपाते थे, 11 वाहन बरामद

MP Crime : इंदौर। शहर में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी के मामलों की जांच में तेजाजी नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जिसमें नाबालिग वाहन चोरी करते थे और बालिग आरोपी चोरी की गाड़ियों को सस्ते दामों में बेचकर ठिकाने लगाते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों को महज 8 से 10 हजार रुपये में ग्राहकों को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 11 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

पूछताछ में खुली गिरोह की परतें

डीसीपी नरेंद्र रावत के अनुसार, शहर में लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी। तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम और उनकी टीम को नाबालिगों के वाहन चोरी में शामिल होने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने वाहन चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए वाहन प्रकाश और मुकेश नाम के आरोपियों को सौंपे जाते थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नशे और जरूरतों के लिए करते थे चोरी

पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग शहर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चुराकर लाते थे, जबकि दोनों बालिग आरोपी उनके लिए ग्राहक तलाशते थे। चोरी के वाहनों को कम कीमत में बेचकर मिलने वाली रकम का इस्तेमाल आरोपी नशे के शौक और अपनी जरूरतें पूरी करने में करते थे।

पुलिस के अनुसार, बरामद 11 दोपहिया वाहन शहर के 3 से 4 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की बाकी वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)