होम › Technology › MP Crime : ड्रग नेटवर्क का खुलासा, 38.56 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
Technology

MP Crime : ड्रग नेटवर्क का खुलासा, 38.56 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP Crime : ड्रग नेटवर्क का खुलासा, 38.56 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41247-85f2c9f6-d95d-4a0f-9935-680e9db2e5d4 MP Crime : ड्रग नेटवर्क का खुलासा, 38.56 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

MP Crime : विदिशा। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत विदिशा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38.56 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 16.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक जांच में राजस्थान से भोपाल होते हुए विदिशा तक मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े इनपुट सामने आए। इसके बाद गंजबासौदा क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर ब्राउन शुगर की कथित फुटकर बिक्री से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ईकोस्पोर्ट कार, मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल फोन और 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सप्लायर से लेकर लोकल डीलर और डिलीवरी नेटवर्क तक जुड़े हुए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि ड्रग की खरीद-फरोख्त में PhonePe के जरिए डिजिटल भुगतान किया जाता था और WhatsApp के माध्यम से डेड-ड्रॉप लोकेशन के वीडियो भेजे जाते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है और संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी और एसडीओपी गंजबासौदा शिखा भलावी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में गंजबासौदा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वेदिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मादक पदार्थों की सप्लाई के स्रोत के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)