होम › Technology › MP Crime : जमीन विवाद में ASI ने की फायरिंग, एक युवक की मौत, कई घायल, आरोपी हिरासत में
Technology

MP Crime : जमीन विवाद में ASI ने की फायरिंग, एक युवक की मौत, कई घायल, आरोपी हिरासत में

WhatsApp Facebook
MP Crime : जमीन विवाद में ASI ने की फायरिंग, एक युवक की मौत, कई घायल, आरोपी हिरासत में

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35929-untitled MP Crime : जमीन विवाद में ASI ने की फायरिंग, एक युवक की मौत, कई घायल, आरोपी हिरासत में

MP Crime : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के इकलेरा गांव में जमीन के प्लॉट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि शाजापुर जिला मुख्यालय में पदस्थ ASI दिलीप कुंभकार ने विवाद के दौरान पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना में घायल दीपक मोहबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि दीपक का जमीन विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं था और वह घटना के दौरान मौके पर मौजूद था।

प्लॉट विवाद के बाद बढ़ा मामला

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद पट्टे की जमीन पर प्लॉट को लेकर चल रहा था। घायल संतोष के अनुसार, इस मामले को लेकर पहले ही पुलिस चौकी में शिकायत दी गई थी। रविवार को जब वे प्लॉट पर पहुंचे, तो विवाद के दौरान झूमाझटकी हुई और इसी बीच आरोपी ASI पर पिस्टल निकालकर फायरिंग करने का आरोप है। गोलीबारी में संतोष समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को शुजालपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे ICU में रखा गया है।

पुलिस ने ASI को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस की टीम शुजालपुर पहुंची और आरोपी ASI दिलीप कुंभकार को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शुजालपुर मंडी सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब फायरिंग की परिस्थितियों, जमीन विवाद की पृष्ठभूमि और घटना के दौरान मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)