होम Technology MP Crime: ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ में बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा की गांजे की फसल जब्त
Technology

MP Crime: ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ में बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा की गांजे की फसल जब्त

WhatsApp Facebook
MP Crime: ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ में बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा की गांजे की फसल जब्त

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38860-af74a0f8-4934-4216-861d-57fdc0a801c0 MP Crime: ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ में बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा की गांजे की फसल जब्त

MP Crime: बड़वानी। अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़वानी पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन ग्रीन स्ट्राइक’ के तहत करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की गांजे की फसल जब्त की है। ड्रोन और 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की 12 टीमों ने 19 गांवों के पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में एक साथ सघन सर्चिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिलों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से दूरस्थ इलाकों में पैदल सर्चिंग की। ग्राम डोकलियापानी, धवलियागीर, बागदरी, टाकियापानी और आड़नदी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से संदिग्ध स्थानों की निगरानी की गई। इस दौरान पुलिस ने 5 अवैध खेतों का पता लगाया।

कार्रवाई में पुलिस ने कुल 23 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे, यानी करीब 11 हजार से ज्यादा पौधे जब्त किए। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत 5 अपराध दर्ज किए गए हैं।

400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा

अभियान का नेतृत्व एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के निर्देशन में किया गया। इसके लिए तीन जिलों के 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को 12 टीमों में बांटा गया था। टीमों ने 12 सितंबर को थाना वरला क्षेत्र के 19 गांवों में एक साथ अभियान चलाया।

पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए खेत वन भूमि पर स्थित हैं। ऐसे में वन विभाग से संबंधित पट्टाधारियों और कब्जाधारियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके आधार पर मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले 10 सितंबर को ग्राम शक्करकुआ और बोरपड़ावा में भी कार्रवाई करते हुए 4 खेतों से 6 हजार से अधिक गांजे के पौधे जब्त किए गए थे। पुलिस अब अवैध खेती से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)