होम › Technology › MP : CM मोहन यादव ने मेधावी छात्रों को बांटी स्कूटी, मंडला को मिली ₹460 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Technology

MP : CM मोहन यादव ने मेधावी छात्रों को बांटी स्कूटी, मंडला को मिली ₹460 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

WhatsApp Facebook
MP : CM मोहन यादव ने मेधावी छात्रों को बांटी स्कूटी, मंडला को मिली ₹460 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41228-mp-41 MP : CM मोहन यादव ने मेधावी छात्रों को बांटी स्कूटी, मंडला को मिली ₹460 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मंडला। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मंडला पहुंचे, जहां उन्होंने 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मंडला जिले को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी गई।

40 हजार वन समिति सदस्यों को मिला तेंदूपत्ता लाभांश

कार्यक्रम में मंडला की 84 वन समितियों से जुड़े करीब 40 हजार सदस्यों को तेंदूपत्ता लाभांश वितरित किया गया। इसके तहत कुल 26 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि लाभार्थियों को दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के आर्थिक हितों को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

मंडला को करीब 460 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला के लिए करीब 460 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास को गति देने और आम लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने पर है। विकास परियोजनाओं के जरिए मंडला में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

‘लाल सलाम’ को लेकर CM का बड़ा बयान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबके कल्याण और सेवा के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सरकार ने ‘लाल सलाम’ को आखिरी सलाम किया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, मंडला समेत पूरे क्षेत्र में अब शांति, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा जा रहा है।

22 हजार करोड़ से बढ़कर 4.38 लाख करोड़ हुआ बजट

सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के बजट में हुई बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट पहले करीब 22 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। मुख्यमंत्री ने इसे विकास और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री ने स्कूटी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत जारी रखने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनके परिवारों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)