होम Technology MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : 2800 MW बिजली खरीदेगी सरकार, 9061 करोड़ की विकास योजनाओं के साथ इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Technology

MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : 2800 MW बिजली खरीदेगी सरकार, 9061 करोड़ की विकास योजनाओं के साथ इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

WhatsApp Facebook
MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : 2800 MW बिजली खरीदेगी सरकार, 9061 करोड़ की विकास योजनाओं के साथ इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39881-mp-cabinet-2 MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : 2800 MW बिजली खरीदेगी सरकार, 9061 करोड़ की विकास योजनाओं के साथ इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में करीब 9061 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को निरंतरता देने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मंत्री चेतन कश्यप ने दी।

2800 मेगावॉट थर्मल पावर खरीदेगी सरकार

बैठक में प्रदेश की बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 2800 मेगावॉट थर्मल पावर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि वर्ष 2037 तक बिजली की मांग और आपूर्ति के अंतर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सरकार ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

हर विधानसभा में बनेगा मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

कैबिनेट ने खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की हर विधानसभा में मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत अगले पांच वर्षों में करीब 960 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। करीब 140 विधानसभा क्षेत्रों में नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे।

इन कॉम्प्लेक्स में इंडोर और आउटडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्येक केंद्र में करीब 10 से 12 खेलों की व्यवस्था प्रस्तावित है। जहां पर्याप्त जमीन उपलब्ध होगी, वहां स्टेडियम के साथ हेलीपैड और एयर एंबुलेंस सुविधा से जोड़ने की योजना भी है।

सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

कैबिनेट ने सिंचाई क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है। राजगढ़ की पार्वती नदी आधारित सिंचाई परियोजना के लिए 262 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा नीमच-जावद सिंचाई परियोजना के लिए 4197 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। परियोजना पूरी होने के बाद करीब 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ने की उम्मीद है।

सिंगरौली और रतलाम में एयरपोर्ट की तैयारी

मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाया गया है। सिंगरौली और रतलाम की हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। दोनों हवाई पट्टियों को उड़ान योजना से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

सुगम परिवहन योजना के तहत 350 बसों को मिलेगी हरी झंडी

कैबिनेट में सुगम परिवहन योजना को लेकर भी चर्चा हुई। योजना के तहत 25 सितंबर को 350 से ज्यादा बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के शामिल होने की बात भी कही गई है।

सरकार का लक्ष्य मार्च तक 1000 बसें और वर्ष 2030-31 तक करीब 15 हजार बसों का संचालन करने का है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

मध्यप्रदेश में 3.85 करोड़ दीप प्रज्वलन का दावा

कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि प्रदेश में 3.85 करोड़ दीप प्रज्वलित किए गए, जो देश में सबसे अधिक दीप प्रज्वलन का दावा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 1100 स्थानों पर रक्तदान कार्यक्रम हुए, जिसमें उज्जैन में 25 हजार यूनिट रक्तदान का आयोजन किया गया।

इंदौर-जबलपुर कॉरिडोर से रोजगार के अवसर

बैठक में प्रदेश में सड़क और औद्योगिक विकास को लेकर भी जानकारी दी गई। इंदौर से जबलपुर के बीच चार बड़े कॉरिडोर विकसित करने की योजना है। इससे करीब 2 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना जताई गई है।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)