होम › Technology › MP Accident : तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, चालक फरार
Technology

MP Accident : तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, चालक फरार

WhatsApp Facebook
MP Accident : तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, चालक फरार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41573-43f06e49-2599-4756-a40a-cb67c8babe3e MP Accident : तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, चालक फरार

MP Accident : उज्जैन। जिले के घटिया थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भान बड़ोदिया गांव के पास तराना से उज्जैन जा रही आनंद ट्रैवल्स की बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान मनोहर सोलंकी (45), निवासी बिसनखेड़ा और मांगीलाल परमार के रूप में हुई है। वहीं शंकर सोलंकी (45) गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

बताया गया कि तीनों खेती-किसानी से जुड़े थे और आपस में रिश्तेदार व पड़ोसी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)