होम Technology MP Accident : कुबेरेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 6 घायल
Technology

MP Accident : कुबेरेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 6 घायल

WhatsApp Facebook
MP Accident : कुबेरेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 6 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36582-untitled MP Accident : कुबेरेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 6 घायल

MP Accident : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुलताई थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

नागपुर से कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे श्रद्धालु

पुलिस के मुताबिक, कार में कुल 9 यात्री सवार थे, जो महाराष्ट्र के नागपुर से सीहोर जिले स्थित कुबेरेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तड़के करीब 3:15 बजे मुलताई-चार लेन मार्ग पर जीतू ढाबे के पास कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक रावत (52), पत्नी छाया रावत (42) और प्रभा कवराटे (25) के रूप में हुई है।

छह घायलों को नागपुर किया गया रेफर

हादसे में चालक और बच्चों समेत छह लोग घायल हुए हैं। सभी को तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया।

झपकी आने की आशंका

मुलताई थाना प्रभारी विकास पटेल के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका है कि कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया होगा। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)