होम › Technology › MP Accident : महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत
Technology

MP Accident : महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत

WhatsApp Facebook
MP Accident : महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35167-7a987bf0-e1f4-4177-9ae5-72bfb6018847 MP Accident : महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत

MP Accident : धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बदनावर-उज्जैन हाईवे पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम पंचकवासा के पास कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक कंटेनर ने सामने से आ रही मारुति ईको को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार 6 लोगों की मौत होने की प्रारंभिक सूचना है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईको में सवार सभी लोग गुजरात के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अपने घर गुजरात लौट रहे थे। इसी दौरान पंचकवासा के पास उनकी कार सामने से आए कंटेनर की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। क्षतिग्रस्त वाहन से लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्रयास किए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बदनावर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बदनावर तहसीलदार सुरेश नगर और टीआई अमित सिंह कुशवाह सहित अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्य की निगरानी की। मृतकों के शवों को बदनावर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्रारंभिक जांच में कंटेनर के रॉन्ग साइड से आने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों को घटना की सूचना देने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)